फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors transferred before the team of MCI in Himachal

हिमाचल में एमसीआई की टीम आने से पहले बदले गए डॉक्टर

Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
doctors transferred before the team of MCI in Himachal

मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करने मेडिकल काउसिंल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम हिमाचल आ रही है। यह टीम कॉलेजों के आधारभूत ढांचा और टीचिंग फैकल्टी का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन


अगर कॉलेज एमसीआई की गाइडलाइन के अनुसार सही पाए जाते हैं तो नए कॉलेजों में एमडी, एमसीएच और अन्य सीटें बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। इधर, टीम के निरीक्षण करने से पहले सरकार ने कॉलेजों के लिए टीचिंग फैकेल्टी टीम के निरीक्षण से पहले मेडिकल कॉलेजों के लिए करीब 50 डॉक्टरों का स्टाफ इधर से उधर किया है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, कमला नेहरू अस्पताल से भी डॉक्टरों को चंबा, मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आईजीएमसी और केएनएच से भेजे गए डॉक्टरों में सर्जरी, मेडिसन, ऑर्थो, गायनी के डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि ये डॉक्टर तीन महीने तक इन मेडिकल कॉलेजों में रहेंगे। इसके बाद वापस पहले वाले स्थान पर आएंगे। गौरतलब है सरकार ने भले ही एमसीआई टीम को निरीक्षण करने के लिए बुलाया हो, लेकिन यह टीम बिना बताए कॉलेजों का निरीक्षण करने आएगी।

इस दौरान वह मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचा और टीचिंग फैकल्टी देखेगी। अगर टीम को सबकुछ ठीक लगता है तो वह अपनी रिपोर्ट एमसीआई को देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed