फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctor removed brain tumour at chamba.

OMG! सिर से निकाला इतना बड़ा ट्यूमर

Fri, 12 Dec 2014 10:28 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
doctor removed brain tumour at chamba.

चंबा के रीजनल अस्पताल में बुधवार को इएनटी विशेषज्ञ राकेश ठाकुर ने सिर की रसौली, गला तथा नाक की हड्डी के तीन सफल ऑपरेशन किए। इसमें छह घंटे का समय लगा। पहला ऑपरेशन व्यक्ति के कान के पीछे लंबे समय से चल रही दस सेंटीमीटर लंबी रसौली का ऑपरेशन किया। इसके अलावा एक युवक के गले का भी ऑपरेशन किया।

विज्ञापन


गले में सूजन होने के कारण युवक को रोजाना दर्द का सामना करना पड़ रहा था। इन बीमारियों का मेजर ऑपरेशन ही किया गया। उन्होंने तीसरा ऑपरेशन वृद्ध महिला के नाक में बढ़ी हुई हड्डी का किया। हड्डी के कारण नाक में कैंसर होने की संभावना बढ़ रही थी। ऑपरेशन के बाद मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन

अब तक कर चुके हैं 30 ऑपरेशन

doctor removed brain tumour at chamba.

क्षेत्रीय अस्पताल में काफी लंबे समय बाद इस प्रकार के बड़े आपरेशन हुए हैं। इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में चिकित्सक की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इएनटी विशेषज्ञ राकेश ठाकुर ने सितंबर, 2014 में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में कार्यभार संभाला है। बीते चार माह में ही उन्होंने 30 ऑपरेशन किए हैं।

इससे पहले लोगों को छोटे-छोटे ऑपरेशन के लिए जिला से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब लोगों  को नाक गले तथा कान के ऑपरेशन के लिए जिला चंबा से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में हर बुधवार को ऑपरेशन किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed