फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor remove leg of chuni lal who was severely injured in monkeys attack

बंदरों ने किया ऐसा काम काटनी पड़ी चुनी लाल की टांग

Sun, 04 Sep 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 04 Sep 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Doctor remove leg of chuni lal who was severely injured in monkeys attack
टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को चुनी लाल की टांग काटनी पड़ी।

बंदरों के उत्पात से परेशान किसानों के बारे में तो अकसर सुना होगा, लेकिन बंदरों का यही उत्पात किसी की जान का दुश्मन बन गया। यह मामला हिमाचल के चंबा जिले में सामने आया है। फसलों को उजाड़ रहे बंदरों की टोली को भगाने की कीमत एक व्यक्ति को अपनी टांग गंवाकर चुकानी पड़ी।

विज्ञापन


हुआ यूं कि चंबा जिले की बरौर पंचायत के छमेई गांव के योगराज (47) पुत्र चुनी लाल शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने मक्की के खेतों से बंदरों की टोली को भगाने के लिए गए। वे फसल को नुकसान पहुंचा रहे उत्पाती बंदरों को भाग रहे थे कि भागते-भागते बंदरों ने चट्टान से बड़ा पत्थर खिसका दिया।

विज्ञापन

मौके पर ही शरीर से अलग हो गई टांग

Doctor remove leg of chuni lal who was severely injured in monkeys attack

यह पत्थर पहाड़ी से लुढ़ककर सीधा योगराज की टांग में लगा। इससे मौके पर ही उनकी टांग शरीर से अलग हो गई। योगराज के परिजनों ने उनके कराहने की आवाज सुनी और खेतों की ओर दौड़े। मौके पर आकर देखा तो योगराज का बुरा हाल था। वे तुरंत उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले गए।

यहां उपचार देने के बाद योगराज को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए पीड़ित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की टांग को बर्फ में रखा गया है, ताकि उसे जोड़ने की कोशिश हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed