फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor refused to investigate dengue sufferer women patient

डॉक्टर ने डेंगू पीड़ित महिला की जांच से किया इंकार, लौटाए परिजन

Mon, 27 Aug 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुठाड़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुठाड़ (सोलन) Updated Mon, 27 Aug 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Doctor refused to investigate dengue sufferer women patient

राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने पहुंची डेंगू की मरीज को चिकित्सक ने जांचने से इंकार कर दिया। इस महिला को देर शाम करीब आठ बजे स्वास्थ्य केंद्र लाया था। लेकिन, यहां मौजूद चिकित्सक ने जांच से इंकार कर महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन


वहीं, परिजनों से पांच बजे उसकी ड्यूटी खत्म होने की बात कही। इसके बाद आनन-फानन में परिजन महिला को सुल्तानपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को डेंगू होने की बात कही। इसके चलते परिजन उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। यहां महिला को दाखिल किया गया है। पीजीआई में टेस्ट के बाद महिला के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेज बुखार से पीड़ित घाट गांव की संगीता की घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। उसने परिजनों से पूरे शरीर में दर्द और तपिश का जिक्र किया।

घरेलू इलाज के बाद जब वह बेसुध हो गई तो पट्टा स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार निजी गाड़ी में महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले आए। यहां उन्होंने डॉक्टर से उपचार के लिए कहा। लेकिन डॉक्टर ने उपचार से इंकार कर दिया। 

Doctor refused to investigate dengue sufferer women patient

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने कहा कि उसकी ड्यूटी 9 से 5 बजे तक है और वह उसका उपचार नहीं कर सकता। महिला को तड़पता देखकर राजकुमार ने सीएमओ सोलन को फोन किया। उन्होंने सीएमओ को बताया कि डॉक्टर उनका भी फोन नहीं उठा रहा है।

काफी कहासुनी के बाद परिजन उसे रात 8:00 बजे सुल्तानपुर में एक निजी अस्पताल ले गए जहां महिला की हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

तीमारदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। महिला का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है जो अत्यंत गरीब परिवार से बताई जा रही है। लोगों ने डॉक्टर के ऐसे रवैये की कड़ी निंदा की है। 

डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी : सीएमओ 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच का कहना है कि महिला के परिजनों ने उनसे इस मामले में शिकायत की है। उन्होंने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर उस समय केंद्र में मौजूद था और उसका कर्तव्य बनता है कि मरीज की जांच करे। लेकिन उसने जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed