फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor Mahesh yadav write blood letter to Prime Minister Narendra Modi

पीएम मोदी को खून से खत लिखेंगे डॉ. महेश यादव, उठाएंगे ये मुद्दा

Mon, 18 Sep 2017 03:47 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 18 Sep 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Doctor Mahesh yadav write blood letter to Prime Minister Narendra Modi

दिल्ली के निर्भया कांड और शिमला के गुड़िया प्रकरण जैसे महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ देश में सख्त कानून बनाने की मांग अब खून से उठाई जाएगी। इसके लिए अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के निदेशक डॉ. महेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से लिखा पत्र भेजेंगे।

विज्ञापन


गुड़िया और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया नेहा चौधरी, मिस हिमालय-2017 शिल्पा नेगी, मिस टीन हिमालय तन्वी राणा और मिस्टर हिमालय मितेश धतवालिया भी आगे आए हैं।
विज्ञापन


उक्त सभी सितारे सोमवार को मैक्लोडगंज चौक पर हस्ताक्षर अभियान छेड़ेंगे। क्राइम एगेंस्ट वुमन अभियान के तहत मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया नेहा चौधरी की मौजूदगी में मैक्लोडगंज में हस्ताक्षर अभियान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्लोडगंज में शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

Doctor Mahesh yadav write blood letter to Prime Minister Narendra Modi

इसके माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ देश में सख्त कानून बनाने की केंद्र सरकार से मांग की जाएगी। मैक्लोडगंज में हस्ताक्षरित पोस्टर के साथ अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के निदेशक डॉ. महेश यादव अपने खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री को भेजेंगे।

डॉ. महेश साल 1994 से ब्लड कैंपेन चला रहे हैं। इसके माध्यम से कई ज्वलनशील मुद्दों को उठाने के लिए खून से मांग पत्र लिखकर सरकार को भेज चुके हैं। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा सहित देश कई आला नेताओं के अपने खून से फोटो बनाकर भेंट कर चुके हैं।

डॉ. महेश यादव ने बताया कि देश के लिए पाकिस्तान की जेल में मारे गए सर्वजीत सिंह की बहन दलवीर कौर और उनकी बेटी ने इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में सोमवार को मैक्लोडगंज में क्राइम एगेंस्ट वुमन के लिए देश में सख्त कानून बनाने को हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed