{"_id":"5ff2f7af8ebc3e3eb3677919","slug":"doctor-is-distributing-free-medicines-to-farmers-on-the-singhu-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चिकित्सक सिंघु बॉर्डर पर किसानों को बांट रहे हैं मुफ्त दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चिकित्सक सिंघु बॉर्डर पर किसानों को बांट रहे हैं मुफ्त दवाइयां
Mon, 04 Jan 2021 04:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ से डॉक्टरों का दल हर शनिवार और रविवार को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों को मुफ्त जांच और दवाइयां बांट रहा है। अब तक यह टीम पांच बार किसानों के लिए कैंप लगा चुकी है। नालागढ़ से डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. राजदीप सिंह, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. हरमीत सिंह टीम के साथ वहां सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से किसान अपना घर छोड़ कर आंदोलन पर हैं। ऐसे में कई किसान बीपी, शूगर और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। घर से बाहर होने से उनके पास दवाई नहीं है, साथ में उन्हें खाना भी लंगर का मिलता है, जिससे कई किसानों की बीमारी बढ़ रही है। इन किसानों को मौके पर जांच कर उन्हें दवाई भी दी जा रही है।
विज्ञापन