फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctor advice hp Symptoms of jaundice Methods of treatment

डॉक्टर की सलाहः इस वजह से फैल सकता है पीलिया, ऐसे करें बचाव

Tue, 04 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
doctor advice hp Symptoms of jaundice Methods of treatment

दूषित पानी या गली-सड़ी सब्जियों का सेवन बरसात के मौसम में आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दूषित पानी के सेवन से आप पीलिया रोग की जकड़ में आ सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार रक्त में पित्तरंजक (बिलरुबिन) की मात्रा बढ़ने से पीलिया हो सकता है।

विज्ञापन


पीलिया पीड़ित मरीज के लिवर को नुकसान पहुंचाता है। समय पर उपचार नहीं होने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आमतौर पर पीलिया गर्मी या बरसात के मौसम में फैलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह दूषित पानी या भोजन का सेवन करना है।
विज्ञापन


हैपेटाइटस ए या ई वायरस से युक्त पानी के सेवन की वजह से यह बीमारी अकसर हो जाती है, लेकिन लोग चिकित्सकीय उपचार छोड़कर झाड़फूंक के चक्कर में भी पड़ जाते हैं। इससे कई बार मरीज की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, पीलिया के लक्षणों का पता चलते ही तुरंत चिकित्सक से अपना उपचार करवाएं। सीएमओ एवं सीनियर माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि यह बीमारी हैपेटाइटस ए या ई वायरस की वजह से होती है, जो दूषित या संक्रमित खानपान से फैलता है।

पीलिया बच्चे या बुजुर्ग किसी को भी हो सकता है। बरसात के दौरान ड्रेनेज और पेयजल स्रोतों का पानी मिलने से कई बार इस बीमारी के फैलने की आशंका रहती है। लिहाजा, बरसात के मौसम में हमेशा स्वच्छ पानी का ही सेवन करना चाहिए। 

पीलिया के लक्षण

doctor advice hp Symptoms of jaundice Methods of treatment
1. नवजात शिशुओं में त्वचा का पीलापन, अनिद्रा, भूख न लगना व तेज रोना इसके लक्षण हो सकते हैं।  
2. पीलिया शब्द ही पीले रंग से लिया गया है। त्वचा और आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना इस बीमारी का सबसे बड़ा लक्षण है। 
3. उल्टी करने का दिल करना या जी मतलाना। 
4. पेशाब का रंग पीला होना और शौच सफेद रंग होना
5. आंखों में पीलापन और हाथ की हथेलियां पीली पड़ जाना
6. भूख नहीं लगना तथा थकावट महसूस करना। 

 

ऐसे करें बचाव, घरेलू नुसखे

doctor advice hp Symptoms of jaundice Methods of treatment

1. हमेशा आईपीएच की योजना का क्लोरिनेशन किया हुआ पानी ही पीएं। 
2. गली-सड़ी फल और सब्जियां खाने से परहेज करें। 
3. अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें।
4. खुले में शौच की प्रवृति को रोकें, क्योंकि इसी से हैपेटाइटस ई का वायरस फैलता है।
5. यदि किसी क्षेत्र में पीलिया फैल जाए तो वहां सभी को पानी उबालकर ही पिलाएं।
6. झाड़फूंक के चक्कर में न पड़कर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। 
7. पीलिया के मरीज को पूरी तरह से आराम करना चाहिए।

1. पीलिया में दवाई का उपयोग नाममात्र किया जाता है। लिहाजा, बचाव एवं सावधानी से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
3. पलिया होने पर गन्ने का रस और शकरकंद का सेवन अधिक मात्रा में लें।
4. दूध से निर्मित उत्पादों एवं मांसाहारी भोजन से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed