फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dk guota will help baksho devi family

बख्शो के परिवार को हर माह 1000 देंगे शिमला के कारोबारी

Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
dk guota will help baksho devi family

उड़नपरी बख्शो देवी की विधवा और बेसहारा माता की मदद के लिए चाहे सरकारी सिस्टम ने ई-कल्याण सॉफ्टवेयर का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। शिमला के एक कारोबारी ने इस गरीब परिवार की मदद को हाथ आगे बढ़ाते हुए प्रति माह आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

विज्ञापन


शिमला निवासी कारोबारी डीके गुप्ता ने बख्शो देवी के परिवार को तीन साल तक प्रति माह आर्थिक मदद के रूप में 1 हजार रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है। सरकारी तंत्र के फेल होने और बख्शो के परिवार को सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मदद मिलने की उम्मीदें धूमिल होने के बाद अब इस प्रतिभाशाली और गरीब खिलाड़ी के परिवार की मदद को लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बख्शो देवी की विधवा माता ने जनवरी 2016 में सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था। अभी तक विभाग उन्हें मदद मुहैया नहीं करवा सका है। इसका कारण ई-कल्याण सॉफ्टवेयर के तहत उनका नाम प्राथमिकता में न आना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए सरकारी दरवाजे बंद होने के बाद बख्शो देवी के परिजनों की चिंताएं और भी बढ़ गई हैं, लेकिन शिमला के कारोबारी डीके गुप्ता ने उनकी मदद को हाथ बढ़ाकर तंगहाली के दौर से गुजर रहे गरीब परिवार के लिए आशा की किरण जगा दी है। इससे पहले


शिमला के रिटायर्ड बैंक प्रबंधक केके जैन और नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 13 के पार्षद एवं हिंदोस्तान पेट्रोलियम के डीलर प्रदीप कुमार भी बख्शो देवी के परिवार की मदद को आगे आए हैं। वहीं, धर्मशाला निवासी प्रदेश कांग्रेस किसान सेल के महासचिव संजय शर्मा भी हर माह राशन देने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed