फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DJP jail Somesh Goyal meets chief secretary vineet chauhan

डीजीपी पद को फिर हलचल, मुख्य सचिव से मिले सोमेश गोयल

Sun, 08 Jul 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Jul 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
DJP jail Somesh Goyal meets chief secretary vineet chauhan

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से सूबे में पुलिस प्रमुख पद को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व डीजी जेल सोमेश गोयल ने पुलिस महानिदेशक के पद के लिए फिर से ताल ठोक दी है। मुख्य सचिव से सचिवालय में हुई उनकी मुलाकात के बाद से एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


वर्तमान जयराम सरकार ने सत्तासीन होते ही सोमेश गोयल को डीजीपी पद से हटाकर सीताराम मरडी को तैनाती दे दी। लेकिन मनमाने तबादलों को लेकर आ रही दिक्कतों और पीएसओ लगाने को लेकर हुए टकराव के बाद हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान पूरे मंत्रिमंडल ने कसौली गोलीकांड के बहाने डीजीपी मरडी पर अपनी खीज निकाली थी।

विज्ञापन

DJP jail Somesh Goyal meets chief secretary vineet chauhan

इस बीच प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे एडीजी संजय कुंडू को वापस बुलाने के लिए केंद्र को पत्र लिखा तो मरडी को हटाए जाने की अटकलें तेज हो गईं। चर्चा थी कि कुंडू को तीस साल का कार्यकाल पूरा करने तक एडीजी बनाकर डीजी का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया जाएगा।

हालांकि, कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीजीपी की नियुक्ति को लेकर की गई सख्त टिप्पणी के बाद कुंडू का डीजीपी तो दूर, डीजी पद पर पदोन्नति का रास्ता भी बंद हो गया। अब शनिवार को हुई मुख्य सचिव और गोयल की मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सूत्रों की मानें तो गोयल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए नियमानुसार तैनाती करने के लिए सरकार से विचार करने की बात कही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से बैठक को लेकर दोनों ही अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। दोनों ने ही इसे अनौपचारिक मुलाकात बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed