{"_id":"6183bf658236a65fd179e737","slug":"diwali-festival-wheels-of-transport-corporation-buses-stopped-after-5-pm-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर्व: हिमाचल में शाम पांच बजे के बाद थमे परिवहन निगम की बसों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर्व: हिमाचल में शाम पांच बजे के बाद थमे परिवहन निगम की बसों के पहिये
Thu, 04 Nov 2021 05:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:34 PM IST
सार
दिवाली के दिन परिवहन निगम ने पांच बजे के बाद स्थानीय रूटों पर परिवहन सेवाएं बंद करने का फैसला लिया था। ये सेवाएं पांच नवंबर सुबह आठ बजे तक बंद रहेंगी। वहीं, बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया गया।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली त्योहार के दिन गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों के पहिये शाम पांच बजे के बाद थम गए। दिवाली के दिन परिवहन निगम ने पांच बजे के बाद स्थानीय रूटों पर परिवहन सेवाएं बंद करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
ये सेवाएं पांच नवंबर सुबह आठ बजे तक बंद रहेंगी। वहीं, बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया गया। दिवाली के दिन चालकों को उन्हीं रूटों पर भेजा गया, जहां उनके घर पड़ते हैं, जिससे चालक-परिचालक परिवार के साथ दिवाली मना सकें।
विज्ञापन
लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जा रहा है। बसों में सीट के मुताबिक ही सवारियों को बैठने के निर्देश दिए गए हैं। बसों के भीतर सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम ने चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हो, उसे बस में बैठने के लिए मना करें।
विज्ञापन