फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Diwali Bonus to employees of civil supply corporation himachal pradesh

हिमाचल: खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मियों को दिया जाएगा दिवाली बोनस

Sun, 02 Oct 2022 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल देवेंद्र धीमान की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग से घुमारवीं में मिला।

विज्ञापन
Diwali Bonus to employees of civil supply corporation himachal pradesh
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग से मिले कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा। इसके अलावा पांच साल से लंबित एक्स ग्रेशिया राशि का भुगतान, एसोसिएशन की वर्षों से लंबित पब्लिक डिस्टिब्यूशन हेल्पर (पीडीएस) की पदोन्नति की मांग भी पूरी होगी। रविवार को हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल देवेंद्र धीमान की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग से घुमारवीं में मिला।

विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन ने उनके साथ लंबित मागों को लेकर विस्तृत चर्चा की। देवेंद्र धीमान ने बताया कि पीडीएस कर्मचारी चतुर्थ कर्मचारी श्रेणी में आते हैं। इन कर्मचारियों के पास राशन डिपो का चार्ज है। वर्ष 2008 सेे लेकर इन कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है। ये सभी कर्मचारी जमा दो से लेकर बीए और एमए पास हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री को बताया कि एसोसिएशन लगातार यह मांग सरकार से उठाती रही है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर साल एक्स ग्रेशिया दिया जाता था। पांच साल से इसका भुगतान नहीं हुआ है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की यह मांगें जायज हैं। इन्हें पूरा किया जाएगा। जल्द अधिकारियों के साथ बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed