{"_id":"658305a0bc998356ec0a8abc","slug":"divyansha-of-govt-dental-college-shimla-topped-in-bds-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बीडीएस में राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला की दिव्यांशा ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बीडीएस में राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला की दिव्यांशा ने किया टॉप
Wed, 20 Dec 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:47 PM IST
सार
कॉलेज की छात्रा दिव्यांशा कौशल ने 1600 में से 1216 अंक अर्जित कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, मृदुल शर्मा ने 1600 में से 1180 अंक लेकर दूसरा, प्रियंका ठाकुर ने 1600 में से 1156 अंक अर्जित कर विवि की मेरिट में चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन
दिव्यांशा कौशल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला की छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीडीएस फाइनल ईयर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया है। कॉलेज की छात्रा दिव्यांशा कौशल ने 1600 में से 1216 अंक अर्जित कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, मृदुल शर्मा ने 1600 में से 1180 अंक लेकर दूसरा, प्रियंका ठाकुर ने 1600 में से 1156 अंक अर्जित कर विवि की मेरिट में चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि कॉलेज के सभी 26 विद्यार्थी उर्तीण हुए हैं। कॉलेज की छात्राओं ने विवि से संबद्ध पांच दंत्त महाविद्यालयों की मेरिट में ये स्थान अर्जित किए हैं। छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन