फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   District convenors of the BJP Transport Cell announced; appointments made across 17 organizational districts.

शिमला: भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा, 17 संगठनात्मक जिलों में नियुक्तियां

Fri, 11 Sep 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 06:27 PM IST
सार

 प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की है। 

विज्ञापन
District convenors of the BJP Transport Cell announced; appointments made across 17 organizational districts.
भाजपा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा हिमाचल प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की है। प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है। मनोज कुमार राणा ने बताया कि शिमला से अमित चड्ढा, देहरा से सुभाष चंद, ऊना से संदीप शर्मा, सुंदरनगर से भूपेंद्र रावत, कुल्लू से नूप राम, हमीरपुर से विनोद सोनी, बिलासपुर से राजेश पटियाल, महासू से पप्पू रांझटा, पालमपुर से मदन चौधरी, कांगड़ा से विनय वैदी, चंबा से नरेश महाजन, सोलन से प्रमोद शर्मा, सिरमौर से राहुल तोमर, मंडी से नरेंद्र ठाकुर, नूरपुर से केवल कलोत्रा, किन्नौर से सीता राम नेगी और लाहौल-स्पीति से सोनम तंजिन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाने तथा प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में नवनियुक्त जिला संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभी जिला संयोजक संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करेंगे। मनोज कुमार राणा ने सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed