फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   District Congress vice president dies in road accident in mandi himacha

कार हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, तीन घायल

Sat, 09 Mar 2019 12:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
District Congress vice president dies in road accident in mandi himacha
शिमला-करसोग मार्ग पर ओड़ीधार (बखरोट) के पास देर रात कार हादसे में सुंदरनगर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं करसोग ब्लॉक के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संत राम की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


हादसे में संतराम के बेटे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात पिता और पुत्र रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे कि घर से महज कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया।
विज्ञापन


कार बेटा चला रहा था। पुलिस के अनुसार घटना का पता लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए करसोग अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और विधायक ने जताया शोक

District Congress vice president dies in road accident in mandi himacha

 तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। संत राम घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

घटना से कांग्रेसियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। संत राम कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

उधर, प्रशासन की तरफ से हल्का कानूनगो मोती राम ने घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत, जबकि मृतक के परिजनों को 15 हजार की राशि प्रदान की है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed