{"_id":"637baa6bab5b2d24b541dd48","slug":"distribution-of-dmc-and-degrees-to-the-students-of-manav-bharti-university-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: मानव भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डीएमसी और डिग्रियों का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: मानव भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डीएमसी और डिग्रियों का वितरण शुरू
Mon, 21 Nov 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:12 PM IST
सार
मानव भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डीएमसी और डिग्रियों का वितरण शुरू हो गया है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए हाईकोर्ट ने पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री देने के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
मानव भारती विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डीएमसी और डिग्रियों का वितरण शुरू हो गया है। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए हाईकोर्ट ने पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री देने के लिए कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी तय सभी शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री और डीएमसी दे रही है। कमेटी की ओर से विद्यार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। अभी तक 72 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई हैं। 2,320 विद्यार्थियों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
इनमें 644 विद्यार्थियों को डिग्री के लिए सूचना जारी की गई है। कई ऐसे भी विद्यार्थी हैं, जिनके कई दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो रहा है। इसकी रिपोर्ट टीम तैयार कर रही है। कमेटी के चेयरमैन एवं एसपी सोलन रविंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। इसके बाद डिग्री और डीएमसी की सत्यापित फोटो कॉपियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 644 विद्यार्थियों को डिग्री के संबंध में सूचना दी गई है। कमेटी की ओर से तय नियम और शर्तों के सत्यापन के बाद ही वितरण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन