फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Disqualified Congress MLA Sudhir Sharma removed from the post of aicc secretary, high command took action

Shimla News: सुधीर की कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से छुट्टी, राणा ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा

Wed, 06 Mar 2024 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/नई दिल्ली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 06:58 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग और पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए सुधीर को सचिव पद से हटा दिया। वहीं, राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Disqualified Congress MLA Sudhir Sharma removed from the post of aicc secretary, high command took action
कांग्रेस के बागी विधायकों ने मनसा माता मंदिर में टेका माथा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने अयोग्य घोषित किए गए धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा की पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से छुट्टी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग और पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए सुधीर को सचिव पद से हटा दिया। पार्टी हाईकमान की इस कार्रवाई पर सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया में टिप्पणी कर तंज कसते हुए लिखा कि भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था। उन्होंने लिखा कि चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कछु नहीं चाहिए, वो ही शहंशाह।  पार्टी के दूसरे अयोग्य घोषित किए गए सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राणा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे सहित प्रदेश पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। राजेंद्र राणा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की सूचना को सार्वजनिक किया।

विज्ञापन


राजेंद्र राणा बोले- सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
 सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर हो गया है और उम्मीद है कि न्याय होगा। क्योंकि जिस तरह असांविधानिक तरीके से उन्हें अयोग्य करार दिया गया,वाे जनता सब जानती है। सरकार की ओर से धड़ाधड़ की जा रही घोषणाओं पर राणा ने कहा कि जब बजट में प्रावधान नहीं, सरकार के पास पैसा नहीं, कोई लोन देने को तैयार नहीं तो यह सब लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के बागी विधायकों ने माता मनसा देवी पंचकूला में की पूजा
 कांग्रेस के बागी विधायकों ने बुधवार को माता मनसा देवी पंचकूला में की पूजा पाठ किया। सोशल मीडिया में फोटो जारी कर राजेंद्र राणा ने यह जानकारी दी। एक वीडियो के माध्यम से राजेंद्र राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर हो गया है। उम्मीद है कि न्याय होगा। जिस तरह असंवैधानिक तरीके से उन्हें अयोग्य करार दिया गया, जनता सब जानती है। सरकार की ओर से धड़ाधड़ की जा रही घोषणाओं पर राणा ने कहा कि जब बजट में प्रावधान नहीं, सरकार के पास पैसा नहीं, कोई ऋण देने को तैयार नहीं तो यह सब लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। माता मनसा देवी के मंदिर में तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा, केएल ठाकुर सहित सहित कांग्रेस के पांच बागी राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा पहुंचे। सुधीर शर्मा मंदिर में मौजूद नहीं रहे।

#WATCH हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के छ: बागी विधायकों ने चंडीगढ़ के मनसा देवी मंदिर में पूजा की।
pic.twitter.com/h4fU0zu3UO
 

उधर, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सुधीर शर्मा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सुधीर शर्मा प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में शुमार किए जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की सरकार में सुधीर शर्मा मंत्री थे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पिछले गुरुवार को छह विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो और इंद्रदत्त लखनपाल को अयोग्य घोषित कर दिया था। विधायकों ने सदन में वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed