फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute over indo pak cricket match in dharamsala.

भारत-पाक मैच: शहीदों के परिवारों ने उठाए सवाल

Mon, 14 Dec 2015 11:40 PM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
dispute over indo pak cricket match in dharamsala.

धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले टी- 20 वर्ल्ड कप के मैच पर विवाद हो गया है। शहीदों के परिवारों ने सवाल उठाए हैं। परिवारों का कहना है कि पाकिस्तान भारत में लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ सीमा पर अशांति फैला रहा है। ऐसे में क्रिकेट मैच का आयोजन सही नहीं है। पाकिस्तान पहले आतंकवाद को खत्म करने का दृढ़ संकल्प ले, उसी के बाद क्रिकेट मैच से रिश्ते सुधर सकते हैं।

विज्ञापन


कारगिल युद्ध में पाकिस्तान सेना द्वारा बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं देकर मौत के घाट उतारे गए शहीद सौरभ कालिया के पिता डा. एनके कालिया धर्मशाला में भारत पाक के बीच होने वाले मैच को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ हमेशा धोखा किया है। एलओसी पर पाकिस्तान सेना की हरकतें सही नहीं हैं। पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

कहा, क्रिकेट से पहले आतंकवाद के खात्मे का संकल्प ले पाक

dispute over indo pak cricket match in dharamsala.

आतंकवादी हमला होने के बाद भी दुर्भाग्य से हम सोचते हैं कि दोनों देशों के बीच में क्रिकेट मैच हों। 1965 और 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान जेलों में बंद भारतीय सेना के 64 अफसर बंद हैं। लेकिन, उस पर कभी कोई बात नहीं होती। ऐसे में धर्मशाला में क्रिकेट मैच का औचित्य क्या है।

कारगिल युद्ध के दौरान ये दिल मांगे मोर का नारा देकर शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्तरा के पिता जीएल बत्तरा ने कहा कि जब तक सीमाओं पर शांति और आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता तब तक इस तरह के खेल का कोई अर्थ नहीं निकलता।

खेल जरूर भाईचारे का प्रतीक है लेकिन आतंकवाद और अशांति का खात्मा भी जरूरी है। पड़ोसी देशों के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए लेकिन आजादी के बाद तीन युद्ध होना पाकिस्तान की मंशा को साफ जाहिर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed