फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over 1120 Patwari Recruitment in Himachal, Complaint to HP Govt.

विवादों में फंसी 1120 पटवारियों की भर्ती, सामने आई बड़ी गड़बड़ी

Tue, 13 Sep 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Sep 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute over 1120 Patwari Recruitment in Himachal, Complaint to HP Govt.

पाक साफ भर्ती का दावा करने वाले हिमाचल के राजस्व विभाग की पटवारी भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। परीक्षा में नकल का आरोप लगाते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्य सचिव व अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व से लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि नकल की वजह से ही अयोग्य अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में चयनित हो गए। ऐसे में परीक्षा को निरस्त कर नए सिरे से किसी तीसरी एजेंसी के माध्यम से परीक्षा कराई जाए। साथ ही हर परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन


राजस्व विभाग में पटवारी के 1120 पदों के लिए 13 अगस्त को प्रदेश के 49 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा करवाई गई थी। जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिए सभी जिलों के डीसी को नोडल अफसर बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या हुई परीक्षा में गड़बड़ी, ये है पूरी शिकायत

Dispute over 1120 Patwari Recruitment in Himachal, Complaint to HP Govt.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि चंबा जिले में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज चंबा के रोल नंबर 559844 के अलावा इसी सीरीज के 45, 47, 48, 49 जनरल श्रेणी में टॉप पांच पर आए हैं।

इसके अलावा चंबा के ही बीएड कॉलेज सरु के 562140, 141,143, 145, 146, 147, 148 व 154, 155, 156, 556372, 373, 374 चयनित हुए। जीएसएसएस सुंडला 555917, 18, 19, जीएसएसएस सैकोठी के 553371, 73, 74, 76 पास हुए।

इसी तरह बिलासपुर में रोल नंबर 702058, 59, 60, 64, 65, 66, 67, 69 व 72 और सिरमौर जिले में रोल नंबर 400503, 504, 506, 507, 1035, 1036, 2012, 2013, 2014 व 2015 एक साथ चयनित हुए हैं।

अफसरों ने किया था नकल मुक्त परीक्षा का दावा

Dispute over 1120 Patwari Recruitment in Himachal, Complaint to HP Govt.

परीक्षा के बाद अधिकारियों ने परीक्षा के नकल मुक्त होने का दावा किया था। लेकिन रिजल्ट आने के बाद से ही लिखित भर्ती परीक्षा विवादों में आ गई है। चंबा निवासी प्रेम सिंह ने मुख्य सचिव वीसी फारका और अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर को ईमेल के जरिये इस बाबत शिकायत की है।

एक ही सीरीज के एक साथ कई रोल नंबरों का उल्लेख कर दावा किया है कि परीक्षा में ग्रुप में नकल हुई है। ऐसे में मामले की जांच कराई जाए। शिकायत आने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मामले की शिकायत पर जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed