{"_id":"60ad3b5a8ebc3e64711b06bc","slug":"dispute-on-zim-shimla-shimla-city-news-sml371485151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में ओपन जिम बनाने के प्रोजेक्ट की शर्तों पर विवाद, रद्द किया गया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में ओपन जिम बनाने के प्रोजेक्ट की शर्तों पर विवाद, रद्द किया गया टेंडर
विज्ञापन
शहर के 34 वार्डों के बने पार्कों में बनने हैं ओपन जिम
तीन कंपनियों के उपकरण लगाने की लगाई थी शर्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बने पार्कों में शहरवासियों की सुविधा के लिए ओपन जिम बनाने के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के टेंडर की शर्तों पर सवाल उठने के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया है। नगर निगम अब दोबारा इसका टेंडर कॉल करेगा। इससे शहरवासियों को भी अपने वार्ड के पार्क में ओपन जिम की सुविधा के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने फैसला लिया था कि शहर में बने पार्कों में ओपन जिम के उपकरण लगाए जाएंगे।
अभी न्यू शिमला सेक्टर तीन और जाखू के दादा दादी पार्क समेत कुछेक पार्कों में ही ओपन जिम के उपकरण लगे हैं। लोग सुबह की सैर के साथ इनमें लगे उपकरणों पर व्यायाम भी कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने भी नगर निगम को पार्कों में ओपन जिम बनाने के लिए दो करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। नगर निगम ने मार्च के अंतिम हफ्ते में करीब एक करोड़ रुपये के टेंडर कॉल किए थे। इसमें कई ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। लेकिन टेंडर में लगी एक शर्त पर ठेकेदारों ने सवाल उठा दिए। मामला निगम प्रशासन के पास पहुंचा। काफी चर्चा करने के बाद आखिरकार इसे रद्द करने का फैसला लिया गया।
इस शर्त पर ठेकेदारों ने जताई थी आपत्ति
नगर निगम ने टेंडर में शर्त लगाई थी कि सिर्फ तीन कंपनियों के बने ओपन जिम उपकरण ही खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा बाकी कंपनियों के उपकरण मान्य नहीं होंगे। बाकायदा टेंडर में इन कंपनियों के नाम दिए गए थे। इसके पीछे निगम का तर्क था कि यह बढ़िया क्वालिटी का सामान बनाती हैं। ठेकेदारों ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि बाजार में कई अन्य कंपनियां भी हैं जो अच्छा सामान बनाती हैं। आरोप था कि निगम मुंबई की इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसी शर्त लगा रहा है।
विज्ञापन
दोबारा करेंगे टेंडर : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के पार्कों में ओपन जिम के उपकरण लगाने के टेंडर को रद्द करने का फैसला लिया है। टेंडर की कुछेक शर्तों को लेकर आपत्तियां आई थीं। ऐसे में यह शर्तें हटाकर अब नए सिरे से टेंडर कॉल किया जाएगा।