फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute on water schduel

आधी रात को पानी देने पर हंगामा

Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dispute on water schduel
सप्लाई के शेड्यूल पर पार्षदों ने उठाए सवाल, सफाई व्यवस्था भी प्रभावित
विज्ञापन

क्रॉसर
एमसी सदन शुरू होने से पहले पार्षदों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम सदन शुरू होने से पहले मंगलवार को पेयजल और सफाई के मुद्दे पर खूब गहमागहमी हुई। कांग्रेस ने जहां तीसरे दिन पेयजल सप्लाई पर सवाल उठाए तो भाजपा पार्षद सफाई व्यवस्था पर भड़क गए। पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने पूछा कि आखिर कब पेयजल सप्लाई नियमित होगी। स्क्रैप मामले पर कब कंपनी जवाब देगी।
पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि उनके इलाके में कभी रात एक बजे पानी आता है तो कभी सुबह चार बजे सप्लाई दी जाती है। कड़ाके की ठंड में लोग कैसे पानी भरेंगे। कंपनी ने जवाब दिया कि शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। पानी की कमी के लिए कंपनी ने लो वोल्टेज का कारण बताया। पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यदि पानी तो तीसरे दिन आता है, लेकिन बिल पहले की तरह ही आ रहा है। पार्षद सुनील धर ने पूछा कि आखिर चौड़ा मैदान जोन में ही तीसरे दिन पानी क्यों दिया जाता है। कुछेक इलाकों में रोज तो कहीं तीसरे दिन पानी, ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

बालूगंज पार्षद किरण बावा ने सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि निगम शाम चार बजे उनके वार्ड से कूड़ा उठा रहा है। तब तक बंदर यहां आतंक मचाते हैं। निगम अफसर आज तक सफाई व्यवस्था देखने उनके वार्ड में नहीं आए। इंद्रजीत सिंह ने भी रिज और मालरोड की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। बोले कि सैलानी भी यहां की गंदगी देख परेशान हैं। आयुक्त ने कहा कि निगम ने 34 गाड़ियों के टेंडर कॉल कर दिए हैं। जल्द सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed