फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute on cash counter

अचानक बंद कर दिया कैश काउंटर, हंगामा

Sat, 28 Aug 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dispute on cash counter
Dispute on cash counter
संजौली में पेयजल कंपनी के कैश काउंटर बंद होने से परेशान हुए लोग, मंत्री तक पहुंचा मामला
विज्ञापन

शिमला। शहर के संजौली में पेयजल कंपनी के दफ्तर में कैश काउंटर बंद करने को लेकर शनिवार को खूब हंगामा हुआ। मामला मेयर से लेकर शहरी विकास मंत्री तक पहुंच गया।

यहां कैश काउंटर पर तैनात कर्मचारी बैंक की छुट्टी बताकर काउंटर बंद कर चला गया। कहा कि बैंक बंद है, ऐसे में वह बिल के तौर पर लिया गया कैश कहां रखेगा। इससे पहले भी बैंक होलीडे पर काउंटर बंद रहता है। उधर, कई लोग पेयजल बिल जमा करवाने यहां पहुंचे। लेकिन काउंटर बंद होने से परेशान हो गए। पूछने पर पता चला कि कर्मचारी आज बिल नहीं लेगा। लोगों ने कहा कि उनके बिल भुगतान की आखिरी तारीख है। ऐसे में बिल जमा किए जाएं। रिज, छोटा शिमला में बने कैश काउंटर पर पता किया तो यहां बिल लिए जा रहे थे। परेशान लोगों ने मेयर से लेकर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज तक को शिकायत कर दी। कहा कि कैश काउंटर कर्मचारी को वापस बुलाया जाए। बाद में मेयर सत्या कौंडल ने कंपनी के अधिकारियों से भी बात की। एजीएम हरमेश भाटिया ने मामला ध्यान में आने के बाद कर्मचारी को तुरंत काउंटर पर जाने को कहा। इसके बाद यहां बिल वसूली शुरू की गई। नगर निगम सदन में भी डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि बिल जमा करने की तारीख बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed