फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   display of drama at gaiety theatre

‘वो लाहौर’ में दिखा आजादी के लिए संघर्ष

Fri, 08 Aug 2014 11:09 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
display of drama at gaiety theatre

दा फिल्म एंड थियेटर सोसाइटी ने गेयटी थियेटर में शिमला थिएटर फैस्टीवल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ‘वो लाहौर’ नाटक का मंचन किया गया। अतुल सत्या कौशिक द्वारा लिखित तथा निर्देशित यह नाटक भारत के विभाजन से पहले, एक आम महिला जमुना की कहानी है, जिसके तीन लड़के है।

विज्ञापन


इस नाटक के माध्यम से भारत के एक साधारण परिवार की स्वतंत्रता के दौरान किए गये संघर्ष तथा परिवार के आंतरिक मुद्दों की सहमती एवं असहमती को परदे पर उतारा गया है।
विज्ञापन


नाटक में जमुना अपने लड़कों और पति की आशाओं, विचारों एवं अन्य कठिनाइयों का कैसे सामना करती है इसको दर्शाया है।

जमुना के किरदार ने इस नाटक में एक भारतीय महिला और माँ का जीवंत उदाहरण पेश किया है। नाटक में भारतीय संगीत, भावनाएं, प्यार, आशा, हास्य, हर तरह के रंग देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये थे कलाकार
जमुना - शक्ति सिंह, मास्टर जी - सचिन जोशी, दीना - हेमंत अग्रवाल, सूरज - राहुल, बिज्जू - तरुण, वीरान - इशा उप्पल, रानी - सोनम, हूमा - लतिका जैन, लज्जो बुआ - बर्खा सेठी, रुस्तम बी - शिल्पी स्वामी, करतार सिंह - राहुल सिंह, टिक्कम - ललित भारद्वाज, जतिन - भरत शर्मा, अनुराग - भानु राणा प्रताप, नत्था - दिक्शांत नेगी, कासिम - साहिल, जुमान - रेयाज अशरफ, लाला जी - गौरव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed