{"_id":"5f0c7f5d8eb96e7d3175d17f","slug":"dismissal-order-handed-over-to-108-ambulance-employees-services-will-be-stopped-from-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस कर्मियों को थमाए बर्खास्ती के आदेश, इस दिन से बंद हो जाएंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस कर्मियों को थमाए बर्खास्ती के आदेश, इस दिन से बंद हो जाएंगी सेवाएं
Mon, 13 Jul 2020 09:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 15 जुलाई से 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं बंद हो जाएंगी। वित्तीय संकट के चलते जीवीके कंपनी ने सेवाएं देने से इंकार कर दिया है। प्रदेश में इस कंपनी के तहत एक हजार कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी की ओर से इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन्हें 15 जुलाई से सेवाएं देने के लिए मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी का करार 2021 में खत्म होना था, लेकिन कोरोना के चलते कंपनी की माली हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य को इस बारे ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी घोटाले में फंसी है। कर्मचारियों को 15 हजार मासिक वेतन की जगह 8 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि अभी भी कर्मचारियों का वेतन बकाया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के लिए कोरोना के मरीजों को ले जाने का जिम्मा 108 पर रहता है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कंपनी के साथ इस मामले पर बात चल रही है। जल्द समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन