{"_id":"645a62b4b720bff57a0ae80a","slug":"discussion-held-between-pratibha-singh-and-cm-sukhvinder-sukhu-in-delhi-regarding-organization-s-participation-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: संगठन की सरकार में भागीदारी को लेकर प्रतिभा-सुक्खू के बीच दिल्ली में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: संगठन की सरकार में भागीदारी को लेकर प्रतिभा-सुक्खू के बीच दिल्ली में हुई चर्चा
Wed, 10 May 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 May 2023 10:34 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सक्रिय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने काे नियुक्तियां देने का तर्क दिया। बैठक में नगर निगम शिमला के नए मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
प्रतिभा-सुक्खू के बीच दिल्ली में हुई चर्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में संगठन की सरकार में भागीदारी बढ़ाने को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच दिल्ली में चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सक्रिय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने काे नियुक्तियां देने का तर्क दिया। बैठक में नगर निगम शिमला के नए मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी मंथन किया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार कर मुख्यमंत्री दिल्ली लौटे हैं। प्रतिभा सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गई हुई हैं। मंगलवार को दोनों की मुलाकात हिमाचल भवन दिल्ली में हुई।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रतिभा सिंह ने वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल करने की मांग की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव सहित नगर निगम शिमला के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं को जल्द ही सरकार में नियुक्तियां दी जाएंगी। बैठक में नगर निगम शिमला में बनाए जाने वाले नए मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। मेयर और डिप्टी मेयर पद के सशक्त दावेदारों को लेकर प्रतिभा और सुक्खू ने विस्तार से मंथन किया।
विज्ञापन