फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   disclosure of manipulation in hrtc conductor recruitment case

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती मामले में गड़बड़ी का खुलासा, मंत्री को भेजी फाइल

Wed, 31 Jan 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 31 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
disclosure of manipulation in hrtc conductor recruitment case

विवादों में आई कंडक्टर भर्ती की नए सिरे से हुई जांच में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थियों की कई उत्तर पुस्तिकाओं में डीएम और आरएम के हस्ताक्षर नहीं हैं। मंडी और कांगड़ा जिले में यह खामियां पाई गई हैं। 

विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने लिखित परीक्षा रद्द करने की फाइल परिवहन मंत्री को भेज दी है। अब इस पर मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय होगा। सूत्र बताते हैं कि लिखित परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर डीएम और आरएम के हस्ताक्षर होते हैं। 
विज्ञापन


जांच में कई पुस्तिकाएं ऐसी पाई गई हैं जिसमें अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। ऐसे में लग रहा है कि कहीं न कहीं चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई। गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान परिवहन निगम में 1300 कंडक्टर (टीएमपीए) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा खरीदी बसों से 300 करोड़ घाटा 

disclosure of manipulation in hrtc conductor recruitment case

इसमें 40 हजार के करीब युवाओं ने आवेदन किया था। पूर्व सरकार ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था लेकिन इस बीच आचार संहिता लगाने से फाइनल रिजल्ट नहीं निकल पाया। सत्ता में आते ही भाजपा सरकार इस भर्ती प्रक्रिया की जांच करवा रही है। 

बिना डिमांड के चला दी वैट लीजिंग बसें
पूर्व कांग्रेस सरकार ने बिना डिमांड के ही वैट लीजिंग बसें चला दीं। भाजपा सरकार की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। पूर्व सरकार ने जाते-जाते कई ऐसी बसों को एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी कर दिया जो बाहरी राज्यों की थीं। चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सब किया गया।  

पूर्व कांग्रेस सरकार ने जरूरत से ज्यादा बसें खरीदी हैं जिससे परिवहन निगम को घाटा हुआ है। इन बसों की खरीदारी से परिवहन निगम को 300 करोड़ का घाटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed