फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Disaster management training given to army personnel

Shimla News: सेना के जवानों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Fri, 11 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Disaster management training given to army personnel
शिमला। अगले साल सेवानिवृत्त होने जा रहे सेना के जवानों के लिए चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी जवानों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए जवानों, जेसीओ के लिए चार हफ्ते का ट्रेनिंग कैंप लगाया था। इन जवानों ने वेयरहाउस, डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) का कोर्स किया। यह कोर्स आईटीआई की ओर से दिया गया। इसका मकसद सेवानिवृत्त हो रहे जवानों को रिटायरमेंट के बाद एक्स सर्विसमैन के कोटे से या प्राइवेट प्लेटफार्म पर आसानी से नौकरियां प्राप्त करने के लिए तैयार करना है। इससे पहले कार्यक्रम में शहरी विधायक को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे जवान इस प्रशिक्षण का फायदा उठाएंगे और इन्हें भविष्य में नौकरियां हासिल करने में दिक्कत नहीं आएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिमला समेत कई अन्य राज्यों के जवानों ने भी हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article