फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate of Higher Education Shimla show cause notice to 18 lecturers

Directorate Higher Education Himachal: ड्यूटी लगने के बाद भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे 18 प्रवक्ताओं को नोटिस

Sat, 28 May 2022 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 May 2022 11:32 AM IST
सार

चार से छह जून तक एससीईआरटी सोलन में विशेष शिक्षा विषय को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छह जिलों से 37 प्रवक्ता ही शामिल हुए। शिविर के लिए शिक्षा जिला उपनिदेशकों की ओर से चयनित किए गए 18 प्रवक्ता शिविर में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Directorate of Higher Education Shimla show cause notice to 18 lecturers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूटी लगने के बाद भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे पांच जिलों के 18 प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। एससीईआरटी सोलन में प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होने पर इन प्रवक्ताओं से जवाबतलबी की गई है। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वार्षिक इंक्रीमेंट पर रोक लगाने की उच्च शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


चार से छह जून तक एससीईआरटी सोलन में विशेष शिक्षा विषय को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छह जिलों से 37 प्रवक्ता ही शामिल हुए। शिविर के लिए शिक्षा जिला उपनिदेशकों की ओर से चयनित किए गए 18 प्रवक्ता शिविर में नहीं पहुंचे। एससीआईटी सोलन के प्रिंसिपल की ओर से इस बाबत निदेशालय को भेजी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस तरह की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेते हुए बिलासपुर, किन्नौर, सिरमौर, सोलन और सिरमौर के शिक्षा जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर शिविर में शामिल नहीं हुए प्रवक्ताओं से जवाबतलबी करने को कहा है। एक सप्ताह के भीतर प्रवक्ताओं से कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है। जवाब देने में देरी करने पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई के प्रति भी चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में यह प्रवक्ता नहीं हुए शामिल
बिलासपुर जिले से जितेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, सुनील कुमार, विनय गौतम, किन्नौर जिले से वंदना कुमारी, सिरमौर जिले से स्मृति, इंद्रा शर्मा, राजुल ठाकुर, सुमन शर्मा, सोलन से निरुपमा कंवल, पुष्पा शर्मा, अंजना कुमारी, नरेंद्र कुमार और ऊना से धर्म पाल, सुनीता देवी, बलदेव सिंह, सुधा शर्मा और अलका ने प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed