{"_id":"6266861cb9e9c665f636aec0","slug":"directorate-of-elementary-education-1037-tgt-regulars-who-have-completed-two-years-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वाले 1037 टीजीटी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वाले 1037 टीजीटी नियमित
Mon, 25 Apr 2022 05:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:02 PM IST
सार
सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले टीजीटी के नियमितीकरण की अधिसूचना जारी की गई। इन नियमित शिक्षकों को अब प्रतिमाह 38,100 रुपये का पे मैट्रिक्स और अन्य भत्ते मिलेंगे।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 1037 टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक) नियमित कर दिए हैं। सोमवार को निदेशालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचंना जारी की गई। इन नियमित शिक्षकों को अब प्रतिमाह 38,100 रुपये का पे मैट्रिक्स और अन्य भत्ते मिलेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, तिषम, राजेंद्र जम्वाल, रविंद्र ठाकुर प्रांत कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, शिक्षा सचिव डॉ. रजनीश, शिक्षा निदेशक प्रारंभिक डॉ. पंकज ललित का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन