फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Director of Computer Center arrested in hpu shimla fake degree case

एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में कंप्यूटर सेंटर का संचालक गिरफ्तार

Wed, 13 Feb 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Director of Computer Center arrested in hpu shimla fake degree case

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियां बनाकर बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य शिमला पुलिस ने हमीरपुर के नादौन से गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीव (31) नादौन में कंप्यूटर सेंटर का संचालक है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किए आरोपी के कंप्यूटर सेंटर से बाहरी राज्यों के कई डिप्लोमा, डिग्रियां और कंप्यूटर जब्त कर कंप्यूटर सेंटर को सील कर दिया है। कंप्यूटर सेंटर में युवाओं को बाहरी राज्य के कोर्स करवाए जाते हैं।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर, शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में गिरोह का मास्टरमाइंड किसी ओर के होने की बात कही है। इस मामले में अभी तक पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 10 जनवरी को पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। तीन को शिमला से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से एचपीयू की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की तीन जाली डिग्रियां भी बरामद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि एक डिग्री को 20 से 25 हजार रुपये में बेचा जाता था। इसके बाद 11 जनवरी को फिर्जी डिग्री मामले में गिरोह के चौथे आरोपी को पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed