फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Direct complaint to cbi of corrupt officers and employees.

फोन पर करें सीबीआई से भ्रष्ट अफसरों की शिकायत

Wed, 28 Oct 2015 02:05 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
Direct complaint to cbi of corrupt officers and employees.

सीबीआई की नजरें शिमला के भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को तलाश रही हैं। इसके लिए सीबीआई आम शहरी से भी सहयोग ले रही हैं। किसी बैंक में कोई लोन केस स्वीकृत करने की एवज में पैसा मांग रहा है या किसी केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी महकमे में प्रोजेक्ट पर रिश्वत मांगी जा रही है तो इसकी सीधी शिकायत आप बेहिचक सीबीआई से कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीआई आपकी बात को गंभीरता से लेगी और आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए आप के साथ मिलकर जाल बिछाएगी। सीबीआई शिमला कार्यालय की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए उनकी मदद करें। अमूमन आम लोग इस बात से बेखबर रहते हैं कि केंद्र सरकार के अधीन विभागों में होने वाले भ्रष्टाचारों की वह सीधी शिकायत सीबीआई से कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी काम को करने की एवज में आप से रिश्वत के तौर पर पैसा मांग रहा है तो इसकी शिकायत सीबीआई से कर सकते हैं। रिश्वत की रकम छोटी हो या फिर बड़ी इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। जनता के जागरूक न होने की वजह से शिमला में सीबीआई के पास रिश्वत की कम ही शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के इस नंबर पर करें शिकायत

Direct complaint to cbi of corrupt officers and employees.

भ्रष्टाचार की शिकायत आप सीबीआई के शिमला कार्यालय 0177- 2654110 पर कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के बारे में बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आपकी की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सबूत मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया जाएगा। उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर उसके जुर्म की सजा दिलाई जाएगी।

सीबीआई स्कूली छात्रों को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत करवाएगी। सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक जागरूकता सप्ताह के दौरान शहर के एक स्कूल के छात्रों से सीबीआई के अफसर रूबरू होंगे और देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी के बारे में विस्तृति जानकारी देंगे। भ्रष्टाचार पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सीबीआई के शिमला कार्यालय की ओर से दी गई। जागरूकता सप्ताह 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें 10 से 12 वीं के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed