फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dinesh Thakur retired as Company Commander

Shimla News: कंपनी कमांडर के पद दिनेश ठाकुर सेवानिवृत्त

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Thakur retired as Company Commander
जुन्गा (शिमला)। प्रदेश होमगार्ड की तीसरी बटालियन शिमला में कंपनी कमांडर के पद पर सेवाएं दे रहे जुन्गा क्षेत्र के कढ़यार गांव निवासी दिनेश ठाकुर करीब 33 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इनकी सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड कमांडेंट शिमला कुलदीप कपिल ने प्रीतिभोज एवं विदाई समारोह का आयोजन किया। दिनेश ठाकुर ने वर्ष 1993 में होमगार्ड विभाग में बतौर जवान अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। वर्ष 1995 में वह सेक्शन ऑफिसर बने और वर्ष 2016 में उन्हें कंपनी कमांडर के पद पर पदोन्नति मिली। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान दिनेश ठाकुर ने सामान्य ड्यूटी के साथ मेलों के आयोजन, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2005 से 2016 तक केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीआई) जुन्गा में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं देकर उन्होंने होमगार्ड जवानों के प्रशिक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article