फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dilawar Khan had killed two terrorists, his mother became emotional after receiving the Kirti Chakra

Himachal News: दो आतंकियों को दिलवर खान ने किया था ढेर, कीर्ति चक्र लेते भावुक हो गईं मां

Fri, 23 May 2025 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 06:57 PM IST
सार

राष्ट्रीय राइफल्स की 28वीं बटालियन की आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात नायक दिलवर खान ने महज 28 साल की उम्र में देश से दुश्मनों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। 

विज्ञापन
Dilawar Khan had killed two terrorists, his mother became emotional after receiving the Kirti Chakra
कीर्ति चक्र लेते भावुक हो गईं बलिदानी दिलवर खान की मां। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते बलिदान हुए ऊना के वीर सपूत दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। मां भोला बीबी और पत्नी जमीला ने सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से लिया। सम्मान लेते समय नायक दिलवर खान की मां की आंखों में आंसू देख सभी भावुक हो गए। राष्ट्रीय राइफल्स की 28वीं बटालियन की आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात नायक दिलवर खान ने महज 28 साल की उम्र में देश से दुश्मनों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। 23 जुलाई 2024 को देर रात सेना को इनपुट मिला कि कुपवाड़ा जिले की लोलाब घाटी में आतंकी छिपे हैं। ऑपरेशन की जिम्मेवारी राष्ट्रीय राइफल्स की 28वीं बटालियन को दी गई। एक टीम को लोलाब घाटी की तरफ रवाना किया।

विज्ञापन

इसमें नायक दिलवर खान भी शामिल थे। रात करीब 12:00 बजे दिलवर की नजर दो आतंकियों पर पड़ी। दिलवर ने इशारा करते हुए अपने साथियों को रोका। इस बीच एक आतंकी ने सेना की टुकड़ी को देख लिया। उसने दूसरे आतंकियों को शोर मचाकर सावधान कर दिया। आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियों चलाना शुरू कर दीं। जवानों ने भी आतंकियों को जवाब दिया। नायक दिलवर ने दिखा कि एक आतंकी को जिंदा पकड़ा जा सकता है लेकिन गोलियों की बौछार के बीच से आतंकी तक पहुंचना खतरनाक था। दिलवर ने जिंदगी को दांव पर लगाकर आतंकी को पकड़ने का निश्चय किया और आतंकी को धर दबोचा। पकड़े आतंकी ने शोर मचाया तो दूसरे आतंकी ने नायक दिलवर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आतंकियों से लोहा लेते रहे। दिलवर खान ने दोनों आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। लोलाब घाटी के जंगल में उन्होंने अंतिम सांस ली और देश के लिए बलिदान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्ति और शौर्य चक्र मिलना गौरव की बात : सीएम
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना गौरव की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से नई दिल्ली में प्रदेश के ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और किन्नौर के तरांडा गांव के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिला यह सम्मान जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और देश भक्ति की भावना का प्रतीक है। यह हर प्रदेशवासी के लिए सम्मान और भावुकता का क्षण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed