फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Digitil Exray Strat soon In KNH shimla

केएनएच में शुरू होंगे डिजिटल एक्सरे और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड

Wed, 24 Mar 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Digitil Exray Strat soon In KNH shimla
गर्भवती महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा आईजीएमसी, अस्पताल में मशीनों को स्थापित करने का कार्य शुरू
विज्ञापन

शिमला। मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में गर्भवती महिलाओं को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा। अस्पताल में जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। महिला मरीजों के लिए लाखों रुपये से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी यहां उपलब्ध करवा दी है। इसी सप्ताह इन टेस्टों की सुविधा महिला मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगी।
कमला नेहरू अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन को स्थापित करने का कार्य जोरों से चल रहा है। अभी महिलाओं को इन टेस्टों के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) जाना पड़ता है। यहां मरीज अधिक होने के कारण टेस्ट के लिए लंबी-लंबी तारीखें दी जाती हैं। अब केएनएच में ही यह सुविधा मिलने से महिला मरीजों को इस झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन : डॉ. पठानिया
आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि केएनएच और आईजीएमसी में मरीजों की सुविधा के लिए यह मशीनें खरीदी गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्री इन मशीनों का उद्घाटन करके इन्हें मरीजों के लिए समर्पित करेंगे। उद्घाटन की तारीख जल्द तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी के पास खुलेगी लैब, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के पास भी जल्द ही एक लैब खोली जाएगी। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि यह लैब 24 घंटे सात दिन चलेगी। इस लैब में आधुनिक मशीनें लगाई गईं हैं। यहां पर ब्लड के सभी टेस्ट होंगे। रात के समय आने वाले मरीजों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। अब तक पुरानी लैब में रात के समय कुछ टेस्ट होते थे। कई बार टेस्ट न होने के कारण मरीजों को यही टेस्ट निजी लैबों में महंगी दरों पर करवाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed