फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   digital X ray machine in Every district hospital in Himachal

हिमाचल के हर जिला अस्पताल में मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा, सीएम ने की घोषणा

Sat, 20 Oct 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 20 Oct 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
digital X ray machine in Every district hospital in Himachal

भविष्य में प्रदेश के हर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। शनिवार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ के क्वार्टरों के निर्माण का शिलान्यास के दौरान अपने संबोधन में सीएम ने यह घोषणाएं की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार के समय में केवल घोषणाएं ही की गईं। बिना बजट के अधिसूचना जारी कर फट्टे लगा दिए गए। भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने और एक करोड़ की डिजिटल एक्स-रे मशीन देने की घोषणा की है। उन्होंने सुंदरनगर अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने के साथ यहां पर जरूरी पद भरने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने 12 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

digital X ray machine in Every district hospital in Himachal

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम ने 12 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व सुंदरनगर में सीएम के पहुंचने पर विधायक राकेश जंवाल ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच से एक करोड़ की डिजिटल एक्सरे मशीन को सीएम ने हरी झंडी दी। विधायक ने घोषणाओं पर आभार जताया।

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक राकेश जंवाल उनके हर दौरे में करोड़ों की योजनाएं मंजूर करवा लेते हैं लेकिन अब आगे यहां के लिए और घोषणा करने से पहले सोचा जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह, हीरा लाल, प्रकाश राणा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed