फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Digital identity cards will be issued to students living in HPU hostels

HPU Hostel: हॉस्टलों में फ्री में रहने वाले ध्यान दें, अब आपका क्या होगा, डिजिटल पहचान पत्र लगाएंगे वाट

Fri, 26 Jul 2024 08:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 08:38 PM IST
सार

एचपीयू के हॉस्टलों में फ्री में रहने वालों के लिए बुरी खबर है। इस सत्र से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल पहचान पत्र जारी होंगे। ये फैसला क्यों लिया गया ये तो आपको आधा समझ आ ही गया होगा। पूरा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Digital identity cards will be issued to students living in HPU hostels
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने छात्रावासों के लिए आवेदन करने को पोर्टल खोल दिया है। विवि चीफ वार्डन कार्यालय ने इसके लिए 11 अगस्त की तिथि तय की है। इस सत्र से छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल पहचान पत्र जारी होंगे। पहचान पत्र को स्कैन करने से एचपीयू को हॉस्टल में रहने वाले हर छात्र का पूरा ब्योरा, उसके विभाग और उसको आवंटित रूम की पूरी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


विवि छात्रावासों खासतौर पर लड़कों के छात्रावासों में होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाने को लेकर चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने शुक्रवार को बैठक ली। इसमें निर्माण व रखरखाव मंडल के अधिकारियों, वार्डन, सुरक्षा अधिकारी और छात्रावास का गैर शिक्षक स्टाफ भी मौजूद रहा। इसमें नए सत्र के लिए कार्ययोजना बनाई गई। इसके अनुसार विवि में सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता किए जाएंगे।
विज्ञापन


फैसला लिया गया कि छात्रावास आवंटन प्रक्रिया पूरी होने पर सभी विद्यार्थियों को डिजिटाइज्ड पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। छात्रावासों में नए चिह्नित किए गए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य किया जाएगा। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए हर छात्रावास के गेट पर कम से कम दो पुलिस कर्मी, सुरक्षा कर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। छात्रावासों में अनुशासन तोड़ने वाले छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने बताया कि इस बार लड़कियों के दो छात्रावासों में 200 अतिरिक्त छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि छात्रावासों को जोड़ने वाली सड़कों की टारिंग और स्ट्रीट लाइट्स को पूरी तरह से सही किया जाएगा। छात्रावासों में खाने की गुणवत्ता में सुधार जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखाश्रय योजना के तहत छात्रावासों के लिए आने लगे आवेदन
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार विवि ने इसी सत्र से चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सुखाश्रय योजना के तहत छात्रावासों में सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आने लगे हैं। तय आवेदन तिथि तक ऐसे छात्र छात्रावास के लिए विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इन विद्यार्थियों के लिए आठ सीटें पीजी कोर्स और पीएचडी शोधार्थियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। खाली रहने की स्थिति में ये सीटें सामान्य वर्ग के आवेदकों को मेरिट के आधार पर आवंटित की जाएंगी। चीफ वार्डन ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर सुखाश्रय योजना के तहत आरक्षित सीटों से संबंधित नियम उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed