{"_id":"5d6d31478ebc3e012c65179c","slug":"diet-allowance-of-thousands-of-himachal-players-increased-after-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के हजारों खिलाड़ियों की डाइट मनी सात साल बाद दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के हजारों खिलाड़ियों की डाइट मनी सात साल बाद दोगुना
Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल सरकार ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के हजारों खिलाड़ियों की डाइट मनी में सात साल बाद बढ़ोतरी कर दी है। अब विभाग के बिलासपुर और ऊना हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों सहित विभागीय खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश से बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी है। यह डाइट भत्ता पिछले सात सालों से नहीं बढ़ाया गया था।
विज्ञापन