फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   diesel petrol shortage in lahaul spiti due to snowfall

बर्फबारी बनी आफतः लाहौल में पेट्रोल-डीजल पहुंचते ही उमड़ा गाड़ियों का हुजूम

Wed, 29 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 29 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
diesel petrol shortage in lahaul spiti due to snowfall

बर्फबारी से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई है। हालांकि, बीते दिन एकमात्र पेट्रोल पंप छुरपक में डीजल-पेट्रोल के दो टैंकर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन




मंगलवार को तेल भरवाने के लिए यहां गाड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। छुरपक पंप के प्रभारी राज ने बताया कि इस साल के लिए यह आखिरी सप्लाई थी। अब अगले साल आपूर्ति बहाल होगी। 
विज्ञापन


डीजल-पेट्रोल न मिलने से वाहन चालक काफी परेशान थे। मौसम साफ न होता और बीआरओ के प्रयास से रोहतांग दर्रा नहीं खुलता तो वाहन और टैक्सियों के पहिए कम से कम छह महीने के लिए जाम हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात 

diesel petrol shortage in lahaul spiti due to snowfall

वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात के बाद बुधवार से एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, मंगलवार को कुल्लू-मनाली में ऊंची चोटियों पर मंगलवार को ताजा हिमपात हुआ।

मनाली की उंची चोटियां मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लददाखी पीक, पतालसू पीक में हल्का हिमपात हुआ। वहीं पर मनाली सहित समूची घाटी में कडाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रहे ताजा हिमपात से ठिठुरन बढ़ती जा रही है।

मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सुंदर नगर का 3.1, कल्पा का -1.0, धर्मशाला का 7.0, ऊना का 5.0, केलांग का -4.1 सोलन का 3.0, मनाली का 1.0, मंडी का 5.7, हमीरपुर का 6.8,  और चंबा में 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed