{"_id":"5d79013c8ebc3e93d33e5a48","slug":"diarrhea-spread-on-himachal-haryana-border-two-children-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल-हरियाणा सीमा पर फैला डायरिया, दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल-हरियाणा सीमा पर फैला डायरिया, दो बच्चों की मौत
Wed, 11 Sep 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल और हरियाणा की सीमा से सटे झाड़माजरी के पास शाहपुर में डायरिया के प्रकोप से दो प्रवासी बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन बीमार हो गए हैं। यहां झुग्गी बस्ती में प्रवासी रहते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्राकृतिक स्रोत से पेयजल पीने के बाद ये लोग इस बीमारी की जद में आए हैं। इस क्षेत्र से बद्दी अस्पताल समीप होने के कारण यहां मरीजों को लाया गया। इनमें कइयों का यहीं उपचार किया गया।
विज्ञापन
कुछ मरीजों को नालागढ़ अस्पताल रेफर किया गया। मामला संज्ञान में आते ही हिमाचल और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और पानी के सैंपल भी लिए। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के झाड़माजरी के समीप हरियाणा क्षेत्र के शाहपुर गांव में प्रवासी झुग्गियों में गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
यहां करीब 200 प्रवासी रहते हैं। जानकारी कि अनुसार दूषित पानी पीने से दो वर्ष के प्रहलाद और तीन वर्ष की भावना की मौत हुई है। ये यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। तीन दर्जन इसकी जद में आ चुके हैं।