{"_id":"68cac6751066ae675e0f66e8","slug":"dialysis-facility-will-soon-be-available-in-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1002-603302-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में डायलिसिस सुविधा जल्द मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में डायलिसिस सुविधा जल्द मिलेगी
विज्ञापन
अब मरीजों को आईजीएमसी आने जाने की परेशानी से मिलेगी राहत, निजी अस्पतालों की अपेक्षा काफी सस्ती दरों पर मिलेगी सुविधा
चमियाना में शुरू हो चुकी है मशीन लगाने की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी और आसपास के इलाकों के किडनी रोगियों के लिए राहत की खबर है। अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में डायलिसिस मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
लंबे समय से मरीजों और उनके परिजनों की यह बड़ी मांग रही थी कि यहां डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। अब मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो मरीजों को आईजीएमसी या चमियाना तक बार-बार आने की दिक्कतों से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। चमियाना में नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग तो चल रहा है और ओपीडी भी लग रही है लेकिन डायलिसिस मशीन न होने के कारण मरीजों को आईजीएमसी भेजना पड़ता था। कई बार बुजुर्ग और गंभीर रोगियों को बार-बार सफर करना पड़ता था जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य जोखिम बढ़ता था बल्कि आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता था। अब इस नई सुविधा से मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत कम होगी। डायलिसिस एक जीवन रक्षक उपचार है, खासकर उन मरीजों के लिए जिनकी किडनी काम करना बंद कर देती है। सामान्य स्थिति में किडनी खून से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल बाहर निकालती है, लेकिन जब यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है तो डायलिसिस मशीन वह कार्य करती है। निजी अस्पतालों में डायलिसिस तीन से चार हजार रुपये में होती है वहीं सरकारी अस्पतालों में यह काफी सस्ती है।
प्रदेशभर से शिमला आते हैं मरीज
प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किडनी के मरीज शिमला आते हैं, ऐसे में नई मशीन लगने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम होगा और उपचार अधिक सुगम हो सकेगा। चमियाना में डायलिसिस यूनिट जल्द शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मशीनों की खरीदारी प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रहा है। चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि सुविधा शुरू होते ही मरीजों को न केवल बेहतर इलाज मिलेगा बल्कि उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।