{"_id":"28118eba4b9ec6b3bf03931f0b394889","slug":"dhumal-target-congress-two-years-tenure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नाकामियों का ट्रेलर है वीरभद्र सरकार का कार्यकाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नाकामियों का ट्रेलर है वीरभद्र सरकार का कार्यकाल'
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 25 Dec 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दो साल के कार्यकाल को नाकामी का ट्रेलर करार दिया है। वीरवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो साल में हर मोर्चे पर विफल रही।
विज्ञापन
बदला-बदली की राजनीति से कार्य किया। कई कर्मचारियों को एक साल में छह से आठ बार ट्रांसफर कर प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर धूमल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ देने की बात कही थी, जिसे सरकार भूल चुकी है।
विज्ञापन
कौशल विकास भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। समाज विरोधी तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। अभी हाल ही में कुल्लू-मनाली में बर्फबारी के कारण सात दिन बिजली-पानी की आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों को पांच रुपये की मोमबत्ती बीस रुपये में और पीने के पानी की एक बाल्टी 100 रुपये में खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
एक हफ्ता पहले मौसम विभाग से मौसम का अनुमान का पता चल जाता है तो फिर किस स्थिति में सरकार ने मनाली के रास्ते रोहतांग के लिए पर्यटकों को भेजने को अनुमति दी। धूमल ने कहा कि सचमुच अगर कांग्रेस ने विकास किया होता तो लोगों को सामान्य आंखों से ही नजर आता, लेकिन असल में विकास के नाम पर ऐसा कुछ नहीं है।