फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhumal rally at bangana una.

अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़के धूमल, जानिए क्यों?

Thu, 05 Feb 2015 06:34 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
dhumal rally at bangana una.

कार्यकर्ताओं के बीच बैठक करने पहुंचे पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल अचानक भड़क गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पद से हटाने की चेतावनी तक दे डाली। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कुछ कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता पर जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन


ऊना के बंगाणा विश्राम गृह में उस समय पूर्व सीएम धूमल भड़क उठे जब उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 116 पोलिंग बूथों के प्रधान, बूथ पालक व बीएलए की मंडल बैठक में मौजूदगी जाननी चाही।
विज्ञापन


मंडल बैठक में पचास प्रतिशत की मौजूदगी भी न पाकर धूमल ने जिला, मंडल व बूथ पदाधिकारियों को दो टूक संदेश दे डाला। उन्होंने कहा कि मंडल की बैठक में इन सबकी हाजिरी पचास प्रतिशत नहीं है तो काम कहां पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दी चेतावनी

dhumal rally at bangana una.

मंडल की बैठक में मनोनीत किए हुए नहीं पहुंच पाए तो बूथ में बैठकर क्या करेंगे। बूथ जीता तो चुनाव जीता। बूथों को सुदृढ़ व सशक्त करने की जरूरत है। धूमल ने जिलास्तरीय, मंडल स्तरीय तथा बूथ स्तरीय सभी पदाधिकरियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके द्वारा भाजपा के सौ-सौ सदस्य नहीं बनाए गए तो उनकी पदवी नहीं रहेगी।

कहा कि पार्टी के पद लेटर पैड या विजिटिंग कार्ड बनाने के लिए नहीं हैं। काम नहीं तो पद नहीं। जिसके बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में गुफ्तगू भी सुनने को मिली। जाहिर तौर पर भाजपा नए सिरे से शुरू किए गए सदस्यता अभियान को लेकर गंभीर है और इस अभियान में कार्यकर्ताओं से लेकर नेता तक कसौटी पर हैं।

कांग्रेस के हाथों में खेलना छोड़ें अफसर : धूमल

dhumal rally at bangana una.

वहीं, कुटलैहड़ भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ बंगाणा में एक रोष रैली निकाली। यह रैली 29 जनवरी को शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से युकां की ओर से की गई खूनी झड़प के विरोध में निकाली गई।

बंगाणा विश्राम गृह से मेन बाजार चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। बंगाणा चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धूमल ने कांग्रेस सरकार पर युकां की ओर से 29 जनवरी को शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा कि अन्याय करना पाप है, तो अन्याय सहना भी पाप है। इसलिए प्रदेश भाजपा कांग्रेस के प्रति अब खुला विरोध करना शुरू कर देगी।

अफसर भुगतेंगे अंजाम

dhumal rally at bangana una.

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बंगाणा के अफसरों को भी चेतावनी दे डाली कि कांग्रेस के हाथों में खेलना छोड़ दें। उनको संरक्षण देना बंद कर दें अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें।

धूमल ने कहा कि देश भर में 10 करोड़ के करीब भाजपा सदस्य बनाकर इतिहास रचा जाएगा। इस मौके पर स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल, संतोष सैणी, मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, सुदर्शन शर्मा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र हटली सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed