{"_id":"23bdfe1aab24d669ffeec5945f5779ac","slug":"dhumal-caught-in-son-fascination-do-he-not-see-the-suffering-of-the-masses","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुत्र मोह में धूमल को जनता का दुख नहीं दिख्ा रहा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पुत्र मोह में धूमल को जनता का दुख नहीं दिख्ा रहा'
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 06 Apr 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व सीएम धूमल पुत्र मोह में फंसे हैं। इसलिए उन्हें अब जनता का दुख दर्द नजर नहीं आ रहा है। राणा चौकी और झनियारा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कहा कि अनुराग मोदी नाम का जाप करने की बजाय अपने विकास कार्यों का ब्यौरा जनता के समक्ष रखें। उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए मोदी नाम की किश्ती में वैतरणी पार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को भाजपा एक हिटलर की तरह पेश कर रही है और सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकारों को भंग करने के सपने देखे जा रहे हैं। भाजपा जनता को धोखा देने, गुमराह करने में नंबर वन है।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के पश्चात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी आई है। चुनावी दौर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पहचान उसके बूथ से की जाएगी। कार्यकर्ता बूथ मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
कल हमीरपुर विस क्षेत्र में करेंगे प्रचार
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र राणा आठ अप्रैल को हमीरपुर विस क्षेत्र के लोगों से रूबरू होंगे। प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
मटाहणी, झनियारी, दरवैली, अमरोह, नेरी, खग्गल, कुसाड़, बगारटी, नालटी, ब्राहलड़ी, नारा, चंगर, धनेड़, बाड़ी फरनोल, बजूरी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।