{"_id":"ae60b48bf29ab5e7af3ff2145c29620c","slug":"dhumal-asks-cm-where-is-the-katasuni-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने पूछा, सीएम साहब कहां है कटासनी स्टेडियम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने पूछा, सीएम साहब कहां है कटासनी स्टेडियम?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला ग्रामीण में चुनाव प्रचार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अपने प्रचार के दौरान उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री बताए कि आखिर जिस कटासनी स्टेडियम को बनाने का वह दावा करते फिरते हैं, वह कहां बना है।
उन्होंने कहा कि 2007 में इस स्टेडियम की आधारशिला रखी गई थी। मगर अभी तक वहां सिर्फ वही आधारशिला की ईंटें पड़ी हुई है। यहां कोई काम नहीं हुआ।
वहीं, धर्मशाला स्टेडियम को बनाने वाले लोग इस सरकार को बेईमान लग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा है तो वीरभद्र खुद कितने स्टेडियम बना पाए हैं। कांग्रेस सरकार सिर्फ कोरे दावे ही करती है। इस समय देश में मोदी की लहर है और यह कांग्रेस की सरकारों को जड़ से उखाड़ देगी।
विज्ञापन
जनता का ध्यान बांट रहे हैं वीरभद्र
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सीबीआई के शिकंजे में फंस चुके वीरभद्र सिंह जनता का ध्यान बंटाने के लिए अपने राजनैतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर कुर्सी बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
ये साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। ये एक बुझते हुए दीये की अंतिम फड़फड़ाहट है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में लोगों को सस्ते राशन के डिपुओं से अनाज मिलना मुश्किल हो गया है।