फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharamshala won inter college kabaddi championship

इंटर कॉलेज कबड्डी का खिताब धर्मशाला के नाम

Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
dharamshala won inter college kabaddi championship

इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में धर्मशाला ने बिलासपुर को 33-28 से पराजित किया। प्रतियोगिता में सुंदरनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही। कॉलेज प्रधानाचार्य दीक्षा मल्होत्रा ने शारीरिक शिक्षा के निदेशक आचार्य सुरेंद्र शर्मा का बतौर मुख्य अतिथि और चैक गणराज्य की प्रो. मिलाहा का अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर पुष्प, टोपी और शॉल भेंट कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


संजौली कॉलेज में इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच धर्मशाला और ऊना कॉलेज के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में धर्मशाला ने ऊना को 54-10 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में बिलासपुर ने एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर को 41-28 से हराया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य दीक्षा मल्होत्रा ने बताया कि इंटर कॉलेज कबड्डी का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। धर्मशाला की टीम पांच अंकों से विजयी रही। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता, तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी टंकण प्रतियोगिता में रोहित प्रथम

dharamshala won inter college kabaddi championship

हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला की ओर से 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। राजभाषा हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए संस्थान की ओर से कंप्यूटर पर हिंदी टंकण, सुलेख, निबंध लेखन, नोटिंग ड्राफ्टिंग तथा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में रोहित कुमार ने प्रथम, गुलेर सिंह ने द्वितीय,  कृष्ण देव ने तृतीय, सुलेख में बलदेव ने प्रथम,  सोनिका शर्मा द्वितीय, कुमारी शबनम तृतीय, निबंध लेखन में प्रवीण कुमार प्रथम, कुलवंत राय गुलशन द्वितीय, कृष्ण देव तृतीय स्थान पर रहे। नोटिंग ड्राफ्टिंग में कृष्ण देव ने प्रथम, प्रवीण कुमार ने द्वितीय तथा रोहित कुमार में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलराज सिंह कपूर ने विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed