फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala will Host Fourth Test Between India and Austrailia.

Ind Vs Aus: रोमांच के लिए रहें तैयार, धर्मशाला में होगा आखिरी टेस्ट

Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala will Host Fourth Test Between India and Austrailia.

टी 20 और वन डे के बाद अब धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम टेस्ट मैच की मेजबानी भी करेगा। धर्मशाला में पहला मैच 25 से 28 मार्च 2017 को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। एलन बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है।

विज्ञापन


धर्मशाला की झोली में चौथा और अंतिम निर्णायक मैच आया है। इस मैच से धर्मशाला के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी। एचपीसीए को पहले टेस्ट मैच की मेजबानी मिलने पर बीसीसीआई चीफ और एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है जिसका हम अरसे से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


एचपीसीए ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है जिसके बूते धर्मशाला स्टेडियम दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम बना। मार्च 2017 में धर्मशाला स्टेडियम क्रिकेट के हर फॉरमेट की मेजबानी करने वाला स्टेडियम बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल बना था धर्मशाला टेस्ट वेन्यू

Dharamshala will Host Fourth Test Between India and Austrailia.

अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद धर्मशाला को टेस्ट मैच की मेजबानी का सबसे बड़ा तोहफा मिला। धर्मशाला स्टेडियम को वर्ष 2015 में टेस्ट मैच कराने की हरी झंडी मिली थी। धर्मशाला स्टेडियम में अब तक इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ चार वन डे मैच हो चुके हैं।

वर्ष 2013 में मिला था पहला वन डे
वर्ष 2000 में अनुराग ठाकुर एचपीसीए के अध्यक्ष बने। उसके बाद एचपीसीए स्टेडियम का निर्माण हुआ। वर्ष 2005 में पहली बार पाकिस्तान के साथ बोर्ड एकादश का प्रैक्टिस मैच हुआ। इसके बाद वर्ष 2009 में पहली बार आईपीएल के मैच हुए। वर्ष 2013 में धर्मशाला स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ पहला वन डे मैच खेला गया था।

छोटे स्टेडियमों को मौका
बड़े शहरों में क्रिकेट मैचों में कम भीड़ जुटने के बाद अब बीसीसीआई छोटे क्रिकेट स्टेडियमों को मेजबानी का मौका दे रही है। इसकी बानगी इसी बात से लगाई जा सकती है कि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर स्टेडियम को पहली बार मेजबानी का मौका मिला। मार्च में टेस्ट सीरीज के दौरान छोटे स्टेडियमों रांची और पुणे को भी पहली बार मेजबानी का मौका मिलेगा ताकि दर्शकों की भीड़ जमा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed