{"_id":"5ba73be1867a557ff666bae8","slug":"dharamshala-to-jwalaji-four-lane-highway-survey-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला से ज्वालाजी तक फोरलेन हाईवे का 15 दिन में पूरा होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला से ज्वालाजी तक फोरलेन हाईवे का 15 दिन में पूरा होगा सर्वे
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-धर्मशाला फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए एनएचएआई ने धर्मशाला से ज्वालाजी तक के पैकेज (थ्री-डी) का सर्वे शुरू कर दिया है। इसे 15 दिन में पूरा किया जाएगा। ज्वालाजी से आगे के लिए थ्री-ए की अधिसूचना जारी कर आगे का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने शिमला-धर्मशाला फोरलेन हाईवे निर्माण को पांच पैकेजों में बांटा है। इस पर कुल पांच हजार करोड़ की लागत आएगी। सड़क निर्माण के लिए 2022 का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए थ्री-डी का सर्वे लगभग 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इससे साफ हो जाएगा कि इस पैकेज में सड़क निर्माण के दौरान कितने लोगों के मकान, मंदिर, वन विभाग के क्षेत्र और अन्य क्षेत्र आएंगे। ज्वालाजी से आगे के लिए एनएचएआई ने थ्री-ए की नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसमें सड़क के दायरे में आने वाली जमीन पर बुर्जियां लगाई जाएंगी। इधर, एनएचएआई के शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक वाईए राउत ने बताया कि पहले चरण के लिए थ्री-डी का सर्वे 15 दिन में पूरा होते ही आगे का काम शुरू होगा। ज्वालाजी से आगे वाले कार्य के लिए थ्री-ए की नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसका काम भी शुरू हो गया है। एनएचएआई ने धर्मशाला-शिमला फोरलेन हाईवे को पांच पैकेज में बांट रखा है। प्रत्येक पैकेज के लिए 1000 करोड़ का बजट रखा गया है। सभी पैकेजों का निर्माण व टेंडर अलग-अलग किए जाएंगे। ये पांच पैकेज धर्मशाला-ज्वालमुखी, ज्वालामुखी-हमीरपुर, हमीरपुर-घुमारवीं, घुमारवीं-भराड़ीघाट व भराड़ीघाट-शिमला हैं।