फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala Test Match: England supporters disappointed with the defeat, tourists' pre-booking money wasted

धर्मशाला टेस्ट मैच: हार से इंग्लैंड के समर्थक हुए निराश, पर्यटकों की प्री बुकिंग के पैसे बर्बाद

Sun, 10 Mar 2024 12:00 AM IST
Krishan Singh प्रेरणा शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
प्रेरणा शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 12:00 AM IST
सार

पर्यटकों ने शुक्रवार को आकर वीकेंड में मैच देखने की उम्मीदें लगाई थी परंतु शनिवार दोपहर को मैच की समाप्ति से उन्हें काफी दुख हुआ। 

विज्ञापन
Dharamshala Test Match: England supporters disappointed with the defeat, tourists' pre-booking money wasted
हार से इंग्लैंड के समर्थक हुए निराश - फोटो : संवाद

विस्तार

 इंग्लैंड की तीसरे दिन ही हुई हार के कारण क्रिकेट प्रेमी निराश हुए। इस बार के मैच से उम्मीदें लेकर आए इंग्लैंड के समर्थक निराश होकर बाहर निकलते दिखे। कई पर्यटकों मैच के अगले दो दिनों के लिए प्री बुकिंग करवा कर रखी थी परंतु शनिवार को ही मैच खत्म होने से उनका पैसे बर्बाद हो गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही कई पर्यटकों ने शुक्रवार को आकर वीकेंड में मैच देखने की उम्मीदें लगाई थी परंतु शनिवार दोपहर को मैच की समाप्ति से उन्हें काफी दुख हुआ। शनिवार को ही इंग्लैंड टीम की हार के बाद पर्यटक लौट गए। भारतीयों काे जीत की तो खुशी थी लेकिन धर्मशाला में मैच के जल्द खत्म होने से उन्हें दुख भी हुआ।
विज्ञापन


क्या बोले पर्यटक
दिल्ली के विशाल ने बताया कि वे मैचों के लिए बहुत उत्साहित थे। उन्होंने पत्नी के साथ दो दिन और होटल की प्री बुकिंग करवा कर रखी थी, परंतु शनिवार को ही मैचों की समाप्ति होने से उनके होटल में प्री-बुकिंग से उनके पैसों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की हिमांशी ने बताया कि वह शुक्रवार को ही दिल्ली से धर्मशाला में शाम के मैचों का लुत्फ उठाने के लिए आई थी परंतु मैचों की शीघ्र समाप्ति से उनके होटलों की बुकिंग से उनका काफी नुकसान हुआ है। इंग्लैंड से गोपिम नहीं बताया कि वे अपनी टीम के समर्थन करने आए थे। शनिवार को इंग्लैंड के हारने से उन्हें बहुत निराशा हुई है। शनिवार को ही दो दिन पहले मैच समाप्ति होने पर भी उन्होंने काफी दुख जताया।

इंग्लैंड से टेव ने बताया कि वे टीम के इस तरह और इतनी जल्दी हारने के बहुत निराश हैं। उन्होंने सोचा था कि इस बार उनकी टीम ही टेस्ट मैच जीतेगी। इंग्लैंड से डेविड ने बताया कि टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हारने से वह बहुत हताश महसूस कर रहे हैं।


मैच की शुरुआत में उन्होंने अनुमान लगाया था कि यह मैच उनकी टीम ही जीतेगी परंतु मैच के शुरू होते ही और लगातार विकेट गिरने से उनका हौसला टूट गया और मैच हारने से उन्हें काफी निराशा हुआ। इंग्लैंड से एलेक्स ने बताया कि मैच हारने का उन्हें दुख तो है परंतु धर्मशाला की वादियों में मैच देखने में उन्होंने बहुत आनंद लिया। धर्मशाला के लोगों से उन्हें काफी पारिवारिक माहौल मिला। इससे उन्हें ज्यादा गम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed