फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Sikyong Penpa Tsering will take charge of the Tibetan govt-in-exile for the second time.

धर्मशाला: सिक्योंग पेंपा सेरिंग दूसरी बार संभालेंगे निर्वासित तिब्बती सरकार की कमान, चुनाव में दर्ज की जीत

Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

 प्रथम चरण के मतदान में ही उन्हें सिक्योंग (प्रधानमंत्री) चुन लिया गया है। सिक्योंग एवं राजनीतिक नेता, निर्वासित तिब्बती सरकार में प्रधानमंत्री के बराबर का पद है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Sikyong Penpa Tsering will take charge of the Tibetan govt-in-exile for the second time.
सिक्योंग पेंपा सेरिंग, मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी ने की चुनाव परिणाम की घोषणा। - फोटो : संवाद

विस्तार

निर्वासित तिब्बती सरकार में निवर्तमान सिक्योंग (प्रधानमंत्री) पेंपा सेरिंग को दूसरी बार सरकार चलाने का मौका मिलेगा। प्रथम चरण के मतदान में ही उन्हें सिक्योंग (प्रधानमंत्री) चुन लिया गया है। सिक्योंग एवं राजनीतिक नेता, निर्वासित तिब्बती सरकार में प्रधानमंत्री के बराबर का पद है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मैक्लोडगंज में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर सिक्योंग और 18वें तिब्बती संसद-इन-एग्जाइल के सदस्य के लिए प्रारंभिक चुनाव के परिणामों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी ने घोषणा की कि चुनाव नियमों और विनियमों के अनुच्छेद 67(4) के तहत यदि किसी उम्मीदवार को प्रारंभिक चुनाव में कुल मतों का 60 फीसदी से अधिक प्राप्त होता है, तो अंतिम दौर का चुनाव नहीं होगा और वह उम्मीदवार सिक्योंग के रूप में निर्वाचित घोषित होगा। इन्हीं नियमों के अनुसार पेंपा सेरिंग को सिक्योंग के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्हें कुल मतों का 61.025 फीसदी प्राप्त हुआ। चुनाव आयोग ने बताया कि एक फरवरी को हुए प्रारंभिक चरण के मतदान में कुल 51,140 तिब्बतियों ने सिक्योंग चुनाव में मतदान किया। इसमें कुल 103 उम्मीदवारों ने भाग लिया। वर्तमान सिक्योंग पेंपा सेरिंग ने 31,225 वोट, केल्संग दोरजी औकातसंग और सेरिंग फुन्त्सोक ने क्रमशः 17,843 और 159 वोट प्राप्त किए। अन्य उम्मीदवारों ने बहुत कम मत प्राप्त किए। बता दें कि पेंपा सेरिंग मई 2021 के चुनाव में 34,348 मत प्राप्त कर पहली बार निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग बने थे।

विज्ञापन
Trending Videos

अब केवल संसद सदस्य के लिए होगा मतदान
चुनाव आयोग ने इस मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें तिब्बत के तीन पारंपरिक प्रांतों से 30 उम्मीदवार, तिब्बती बौद्ध धर्म और बोन धर्म के चार स्कूलों से 6 उम्मीदवार, उत्तर-दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से 6-6 उम्मीदवार और ऑस्ट्रेलिया (भारत, नेपाल और भूटान को छोड़कर) से 3 उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयुक्त ने यह भी घोषणा की है कि 18वें तिब्बती संसद-इन-एग्जाइल के उम्मीदवारों को 27 फरवरी 2026 तक अपने नामांकन की पुष्टि करनी होगी। जो उम्मीदवार नामांकन वापस लेना चाहते हैं, उन्हें 28 फरवरी तक चुनाव आयोग को एक लिखित अनुरोध सौंपना होगा। 26 अप्रैल को सांसदों के 45 पदों लिए मतदान का मुख्य चरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह तीन रहे हैं सिक्योंग
निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन) का मुख्यालय धर्मशाला में है। अब तक के तीन सिक्योंग (प्रधानमंत्री) रहे हैं। इनमें प्रोफेसर समदोंग रिनपोछे (2001-2011), डॉ. लोबसांग सांग्ये (2011-2021) और वर्तमान सिक्योंग (प्रधानमंत्री) पेंपा सेरिंग (2021-वर्तमान) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed