फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: People of Chinese community living in Taiwan-USA reached McLeodganj for Dalai Lama's birthday

धर्मशाला: दलाई लामा के जन्मदिवस के लिए मैक्लोडगंज पहुंचे ताइवान-यूएसए में रहने वाले चीनी समुदाय के लोग

Fri, 04 Jul 2025 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jul 2025 10:26 AM IST
सार

निर्वासित तिब्बत सरकार के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की मंत्री नोरजिन डोल्मा और विभाग के सचिव कर्मा चोयिंग ने इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

विज्ञापन
Dharamshala: People of Chinese community living in Taiwan-USA reached McLeodganj for Dalai Lama's birthday
मैक्लोडगंज पहुंचे ताइवान-यूएसए में रहने वाले चीनी समुदाय के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर हो रहे समारोह में भाग लेने ताइवान और संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले चीन के प्रतिष्ठित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मैक्लोडगंज पहुंचा है। इस चीनी प्रतिनिधिमंडल में ताइवान और संयुक्त राज्य अमेरिका के लेखक, कलाकार और लोकतंत्र समर्थक अधिवक्ता शामिल हैं। निर्वासित तिब्बत सरकार के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की मंत्री नोरजिन डोल्मा और विभाग के सचिव कर्मा चोयिंग ने इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। नोरजिन डोल्मा ने कहा कि यह मुलाकात चीनी समुदाय के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने में मदद करेगी। इससे संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन


6 जुलाई को दलाई लामा के 90वें जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए धर्मशाला आए प्रतिनिधिमंडल में मूर्तिकार चेन वेइमिंग जैसी उल्लेखनीय हस्तियां भी शामिल हैं। चेन वेइमिंग लिबर्टी स्कल्पचर्स पार्क के संस्थापक हैं। उनके साथ लिबर्टी स्कल्पचर्स पार्क में संचार प्रबंधक लिसे किंग, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के प्रोफेसर मिंग जिया, ताइवान में नेशनल चेंगची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ली येउ टार्न, ताइवान के कलाकार चिउ चुन वेई, ताइवान में फूयिन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सु जिया-होंग, वाशिंगटन डीसी में तिब्बत कार्यालय से चीनी संपर्क अधिकारी त्सुल्त्रिम ग्यात्सो, तिब्बत नीति संस्थान से चीनी शोधकर्ता फेंथोक और डीआईआईआर चीनी अनुभाग प्रमुख जयांग त्सेरिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed