फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News: Husband wife commit suicide Two arrested

Dharamshala: आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी फिर पति ने भी कर ली आत्महत्या

Sat, 13 May 2023 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 May 2023 11:56 AM IST
सार

विक्रम और करुणा का परिवार बहुत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। आय का कोई और साधन न होने के चलते इन लोगों का घर भी नीलाम होने की स्थिति में आ गया।

विज्ञापन
Dharamshala News: Husband wife commit suicide Two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत रक्कड़ के वार्ड नंबर एक में वीरवार शाम आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जबकि वीरवार रात को पति ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान विक्रम थापा और करुणा थापा निवासी रक्कड़ धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपियों को मामला दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले विक्रम थापा ने अपनी पत्नी करुणा थापा के नाम से मरीन सिक्योरिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी। दोनों की कंपनी अच्छी चल रही थी। कुछ समय बाद उन्होंने कंपनी के संचालन का जिम्मा उत्तम चंद निवासी सिद्धबाड़ी धर्मशाला और केरल राज्य के निवासी जेपी बेबी को दिया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में इन लोगों ने एक सब कंपनी बना ली।
विज्ञापन


मुख्य कंपनी को आने वाले काम अपनी कंपनी से करवाने लगे। विक्रम थापा की कंपनी को खत्म कर दिया। इसके चलते विक्रम और करुणा का परिवार बहुत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। जब उन्होंने उत्तम चंद और जेपी बेबी को अपनी कंपनी वापस करने के लिए कहा तो इन्होंने इनकार कर दिया और धमकाने लगे। आय का कोई और साधन न होने के चलते इन लोगों का घर भी नीलाम होने की स्थिति में आ गया। आर्थिक तंगी से तनाव में चल रही करुणा थापा ने वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को विक्रम ने यह सारी बात बताई। पुलिस जांच के बाद रात को विक्रम ने सुसाइड नोट लिखा। उत्तम चंद और जेपी बेबी को मौत का कारण बताते हुए खुद भी आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पड़ोसी जब उनके घर गए तो उन्हें इसका पता चला। विक्रम थापा के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 13 साल की बेटी और छह साल का बेटा छोड़ गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण बने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed